उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। रंगों के पर्व होली को लेकर सोमवार को उन्नाव के बाजारों में रौनक अपने चरम पर रही। शहर के बड़े चौराहे से लेकर गली-मोहल्लों की दुकानों तक, सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी जो देर रात तक जारी रही। कपड़ों, पिचकारियों, रंगों और पकवानों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। हालांकि, त्योहार के नाम पर दुकानदारों ने जमकर चांदी काटी और सामानों की ऊंचे दामों पर बिक्री की। रंग-गुलाल और पिचकारियों से पटा बाजार सोमवार सुबह से ही शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया; दुकानों पर मुखौटे, मैजिक कलर और फैंसी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ों ने जहां गुलाल और रंगों की खरीदारी की, वहीं महिलाओं ने रसोई के लिए रेडीमेड चिप्स, पापड़ और नमकीन के पैकेटों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.