सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में होली 04 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन होली की खुमारी अभी से चढ़ चुका है। जिले में होली का उत्साह चरम में देखा जा रहा है। सोमवार को होली त्योहार को लेकर बाजारो में रौनक दिखी। लोग होली के लिए रंग और गुलाल की खरीदारी कर रहे है। रंग अबीर खरीदने के लिए बच्चो में ज्यादा उत्साह देखा गया। बच्चें अपने अभिभावकों के साथ रंग अबीर, पिचकारी आदि की खरीदारी करते देखे गए। होली को लेकर कपड़ों की दुकानो में भीड़ दिखी। इसके अलावे मिठाई और रंग अबीर की खरीदारी भी शुरु हो गई है। इधर लोगों में रंग के इस्तेमाल के प्रति पहले की तुलना में बेहद जागरुकता आई है। लोग दुकानों में जाकर हर्बल कलर की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि होली का रंग ऐसा होना चाहिए जिससे शरीर को नुकसान न हो। इधर दुकानारों ने बताया कि पहले की तुलना...