बगहा, मार्च 2 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही बगहा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजारों में रौनक बढ़ गई है। किराना, कपड़ा, रंग-अबीर, पिचकारी और बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले दो दिनों से बाजारों में खासा चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। महिलाएं और पुरुष अपने-अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी में जुटे नजर आ रहे हैं। होली के अवसर पर घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी के लिए किराना दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। वहीं नए कपड़ों की खरीदारी को लेकर कपड़ा बाजार में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। बच्चों में रंग, गुलाल और पिचकारी को लेकर विशेष उत्साह है। बाजार, हाट और चौक-चौराहों पर सुबह से देर शाम तक रौनक बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए...