कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जिले में सोमवार को होली के त्योहार का उत्साह महंगाई पर भारी रहा। नगरीय क्षेत्र के बाजारों में सोमवार को पहुंचे लोगों ने त्योाहर के लिए जरूरी सामान के साथ ही रंग, अबीर गुलाल व पिचकारियों की जमकर खरीददारी हुई। रूरा की साप्ताहिक बाजार में खोया चार से साढ़े चार सौ रुपये किलो की दर से बिका। जबकि मेवा के दामों में बढ़ोत्तरी के बावजूद लोगों ने त्योहार के लिए जरूरत के हिसाब से सामान की खरीददारी की। होली के त्यौहार में जरूरी सामान के लिए नगरीय क्षेत्र की दुकानों में सोमवार को खरीददारों की भीड़ उमड़ी। दोपहर तक खोया, मेवा व त्योहार के लिए जरूरी सामान की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। रूरा की साप्ताहिक बाजार में खोया चार सौ से साढ़े चार सौ रुपये किलो की दर से बिका। अकबरपुर के दिलीप गुप्ता व रूरा के निर्मल मिश्रा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.