हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता रमजान का मुकद्दस महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब हर तरफ ईद-उल-फितर की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में जबरदस्त उत्साह और चमक दिखाई दे रही है।शहर के वनभूलपुरा, लाइन नंबर 1, लाइन नंबर 8, लाइन नंबर 17, ताज चौराह, मंगलपड़ाव, मीरा मार्ग, चोरगलिया रोड और रेलवे बाजार क्षेत्रों में सुबह की सहरी से लेकर रात की इफ्तारी तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इन इलाकों में दुकानें देर रात तक खुली रह रही हैं। कपड़ों, जूतों, टोपी, इत्र और सेवइयों की दुकानों पर ग्राहकों का हुजूम जुट रहा है। विशेष रूप से नए फैशन के कुर्ते-पजामे और बच्चों के परिधानों की सबसे अधिक मांग है। कारोबारी आसीम ने बताया कि इफ्तारी के बाद लोग सपरिवार खरीदारी के लिए निकल रहे हैं, जिससे आधी रात तक बाजार मेले जैसा नजर आ रहा है। दुकानों पर तरह-...