बाजारों में अब बिना पूर्व सूचना बिजली नहीं काटी जाएगी
लखनऊ, अप्रैल 22 -- राजधानी के बाजारों में अब बिना पूर्व सूचना के बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और बिजली विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर जुड़े रहेंगे। किसी भी फॉल्ट की स्थिति में अब पूरा फीडर बंद करने के बजाय केवल संबंधित ट्रांसफार्मर की बिजली काटी जाएगी, ताकि अन्य व्यापारियों को असुविधा न हो। बुधवार को अमीनाबाद, हजरतगंज, लालबाग, लाटूश रोड और मौलवीगंज सहित अन्य बाजारों में बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कैसरबाग में लखनऊ व्यापार मंडल और लेसा अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बाजारों में फैले तारों के मकड़जाल को व्यवस्थित करने और चिकमंडी व जनाना पार्क जैसे क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने पर सहमति बनी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.