नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली के थोक बाजारों में अवैध पटरी, अतिक्रमण और जाम की वजह से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए व्यापारियों ने एकजुट होकर रणनीति बनाने का फैसला किया है। दिल्ली के थोक बाजारों के व्यापारी और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी 27 जनवरी को कश्मीरी गेट के पास अग्रसेन पार्क में बैठक करेंगे। दिल्ली व्यापार संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने बताया कि बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी। इसमें सभी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.