सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के प्रमुख बाजारों और प्रखंड मुख्यालयों में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। सड़क किनारे ठेला, खोमचा और अवैध दुकानों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूल और कार्यालय समय में स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...