नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम प्रशासन ने दिल्ली के प्रमुख बाजारों के कायाकल्प की योजना बनाई है। इसके तहत कई प्रमुख बाजारों में नए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही बाजारों की बदरंग दीवारों को नई पेंटिंग से सुंदर बनाया जाएगा। योजना के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर, पश्चिमी दिल्ली के रजौरी गार्डन, उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार बाजार में बुनियादी ढांचा सुधारा जाएगा। इसमें नजफगढ़ बाजार भी शामिल है। इस संबंध में आधिकारियों ने बताया कि पूरी योजना के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में कई बाजारों, प्रमुख मार्गों के फुटपाथ से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में ठोस नीति अपनाते हुए प्रमुख बाजारों में जाकर अधिकारी व कर्मचारी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर ...