इटावा औरैया, मार्च 17 -- कस्बे में ईद व नवरात्र पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए मंगलवार शाम पुलिस महकमा सड़कों पर नजर आया। एसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई। पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। इस दौरान सीओ आरडी मौर्य, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सम...