बाजारों और कोचिंग संस्थानों में अग्निसुरक्षा के मानकों की अनदेखी, हादसे का बढ़ता खतरा
बागपत, जून 23 -- बागपत। राजधानी लखनऊ ही नहीं, जनपद बागपत में भी आवासीय भवनों और बाजारों में संचालित कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कई इमारतों में बिजली के तारों का जाल, एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकासी मार्गों की कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। नियमों के अनुसार बहुमंजिला भवनों में फायर एनओसी, पर्याप्त निकासी मार्ग, अग्निशमन उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ होना अनिवार्य है, लेकिन हकीकत में अधिकांश संस्थानों में ये व्यवस्थाएं या तो अधूरी हैं या केवल कागजों तक सीमित हैं। आरोप है कि कई भवन स्वामी मानकों से एक मीटर तक कम निर्माण दिखाकर नक्शा स्वीकृति और फायर एनओसी की अनिवार्यता से बच निकलते हैं। दूसरी ओर, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में बढ़ते बिजली लोड के कारण तारों पर क्षमता से दोगुना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.