उरई, अप्रैल 13 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में कालपी नगर में द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति -05 अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों , रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर के आसपास तथा भीड़-भाड़ वाले इलाको में घूम-घूम कर महिलाओं , बालिकाओं तथा छात्राओं को जानकारियां देते हुए जागरूक किया। इस दौरान सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।मिशन इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर रावगंज में छात्राओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालम्बन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुबह से ममतेश कुमारी के नेतृत्व में महिला सिपाहियों नेहा पटेल, सोनम देवी, संध्या यादव, प्रीति त्यागी सोनी गौतम आदि ने मिशन शक्ति सम्बंधित बुकलेट को बांटते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी स...