बागपत, जून 15 -- बागपत। शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों ने खरीदारी का ट्रेंड बदल दिया है। जिन रस्मों में पहले सोने-चांदी के उपहार दिए जाते थे, अब वहां पर नकद नोट दिए जा रहे हैं। दुल्हन की मुंह दिखाई और कलेवा की रस्म में लोग अब नकद रुपये दे रहे हैं, जिसमें 1100 से लेकर 11 हजार रुपये तक सबसे ज्यादा दिए जा रहे हैं। पहले इस मौके पर दुल्हन को झुमकी, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल सबसे ज्यादा उपहार में दिए जाते थे, लेकिन लोगों के तय बजट में अब एक ग्राम की अंगूठी भी नहीं बन पा रही है। आलम यह है कि चांदी की पायल तक अब शगुन के रिवाज से बाहर हो गई है। बाजार में सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है, जबकि चांदी के दाम में उठा-पटक जारी है। इसके बावजूद दोनों के भाव इतने ज्यादा हैं कि सराफा बाजार...