नई दिल्ली, फरवरी 9 -- कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को 'आप' के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में आप के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आप कार्यकर्ता बाजवा के सेक्टर-8 स्थित आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इसके बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और रवजोत सिंह, विधायक अमनशेर सिंह समेत कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों को बाजवा के घर की ओर जाने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.