मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के गेट संख्या दो के समीप के किराना कारोबारी विकास चौधरी को अंजान नंबर से कॉल कर हत्या की धमकी दी गई है। घटना को लेकर उन्होंने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि बीते 19 अप्रैल की रात अंजान नंबर से कॉल आई। तीन मिनट तक बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।विकास चौधरी ने पुलिस को बताया है कि पूर्व में उनके बगल के किराना कारोबारी पंकज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- दलसिंहसराय में हार्डवेयर व्यवसायी से मांगी दो लाख की रंगदारी अब उन्हें भी कॉल कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। वह दुकान पर भी डर से नहीं बैठ पा रहे ह...