बाजरा-मक्का क्रय केंद्रों का आरएफसी ने किया निरीक्षण
बरेली, अक्टूबर 7 -- एक अक्तूबर से बाजरा-मक्का खरीद को सरकारी क्रय केंद्र खुल गये हैं। मंडल में 33 केंद्र खोले गये। संभागीय खाद्य नियंत्रक सौम्या पाण्डेय, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर लिया। हालांकि अभी किसी केंद्र पर बाजरा-मक्का बेचने को कोई किसान नहीं पहुंचा। केंद्रों पर किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। सभी ठीक-ठाक मिला। किसानों के बैठने, पानी, चना, गुड़ आदि केंद्रों पर पाया गया। इस बार बाजरा का 2,900 प्रति क्विंटल और मक्का का समर्थन मूल्य 2,410 रुपये प्रति क्विंटल है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: खाद की उपलब्धता बनी रहे: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.