काशीपुर, फरवरी 28 -- बाजपुर। चकरपुर गांव में लंबे समय से चले आ रहे होलिका दहन स्थल के विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। ग्राम चकरपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर होलिका दहन समिति पर आरोप लगाए कि समिति निर्धारित स्थल पर जबरन होलिका दहन करने का प्रयास कर रही है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...