बाजपुर सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत, परिवार में कोहराम,
काशीपुर, अगस्त 30 -- बाजपुर। केलाखेड़ा-धनसारा मार्ग पर जारत के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वार्ड नंबर चार, जामा मस्जिद निवासी शाकिब अली (25) पुत्र आमिर हुसैन की बाजपुर सब्जी मंडी में जूतों की दुकान है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह बाइक से केलाखेड़ा से धनसारा होते हुए बाजपुर जा रहा था। जारत के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.