बाजपुर सहकारी समिति चुनाव, मझरा प्रभु सीट से विपिन गर्ग विजयी
काशीपुर, मई 19 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के चुनाव के तहत मझरा प्रभु सीट पर मंगलवार को मतदान और मतगणना का कार्य गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। प्रत्याशी विपिन गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरपाल यादव को 73 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक शांतिपूर्वक चला। चुनाव प्रभारी हरकेश की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। मतदान समाप्त होने के बाद शुरू हुई मतगणना में विपिन गर्ग को 239 वोट मिले, जबकि हरपाल यादव को 166 मत प्राप्त हुए। बहादुर भंडारी को 18, साउद हसन को 12 वोट मिले। जबकि ललित यादव खाता भी नहीं खोल सके। चुनाव प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.