काशीपुर, मई 3 -- सोनू नागी, बाजपुर। बन्नाखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं, हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए युवक के साथियों को भी रास्ते में घेरकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी गुरसेवक सिंह पुत्र रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते 26 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे वह गांव में ही एक दुकान पर बैठा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। इस हमले में उसे सिर, कमर और हाथ पर गंभीर गुम चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सतनाम सिंह और सरदूल सिंह ने बमुश्किल उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया।
हमलावरों के खिलाफ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.