काशीपुर, अप्रैल 20 -- बाजपुर, संवाददाता। भारत सरकार एवं भारत के महारजिस्ट्रार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता के बाद होने वाली आठवीं जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में जनगणना के प्रथम चरण (भवन गणना) के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ कार्यालय अधीक्षक राजू पांडे और कर निरीक्षक मनीषा गोस्वामी ने किया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए नगर पालिका सभागार में 22 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगर क्षेत्र के लिए 39 प्रगणक और सात सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। जबकि आपात स्थिति के लिए चार...