रुद्रपुर, जनवरी 3 -- बाजपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि सोमवार को भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन बैंतखेड़ी गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होगा, जो विभिन्न रास्तों से होता हुए गुरूद्वारा सिंह सभा में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि संगत ने जगह जगह स्वगत द्वार बनाये हैं तथा लंगर की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन पूरी तरह से व्यवस्थित होगा इसका पूरा प्रयास किये जा रहे हैं तथा सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि समय से लोग पहुंचे व गुरु घर का प्रसाद ग्रहण करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.