काशीपुर, अप्रैल 29 -- दीप पाठक, बाजपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को 3.970 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार शाम पुलिस ने महेशपुरा कट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.970 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम एलिस निवासी गड्ढा कॉलोनी और शोएब निवासी ग्राम रंपुरा शाकर बाजपुर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, कांस्टेबल राजेश नाथ, नरेंद्र सिंह और कैलाश पांडेय शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...