काशीपुर, जून 14 -- बाजपुर। रविवार को आयोजित यूकेएसएसएससी परीक्षा बाजपुर क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। बाजपुर में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 3516 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें से 1919 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1597 अनुपस्थित रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र बीसीएसएफ इंटर कॉलेज, डीएवी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, इंटर कॉलेज बाजपुर, जीजीआई पट्टी, जीजीआईसी बाजपुर, जीनियस ग्लोबल एकेडमी, श्री दसमेश स्कूल, सेंट मारिया, रिवरडेल और राधाकृष्ण विद्या मंदिर में बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- बाजपुर में 11 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा, 1597 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित यह भी पढ़ें- 305...