काशीपुर, मार्च 15 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर रविवार को ग्राम हरसान कपकोट में चारों ओर उत्सव का माहौल रहा। चैत्र मास की संक्रांति पर तराई से लेकर पहाड़ तक कुमाऊंनी समुदाय के लोगों ने इस बसंतोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। ग्राम हरसान में सुबह-सवेरे ही बच्चों की टोलियां प्योली, बुरांश, आड़ू और खुबानी के फूल चुनकर घरों की देहरी पूजने निकल पड़ीं। नन्हे बच्चों ने पारंपरिक फूल देई, छम्मा देई, देणी द्वार भर भकार गाते हुए हर घर की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने भी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया और उनकी टोकरियों में गुड़, चावल और भेंट स्वरूप दक्षिणा डाली। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली से प्रशिक्षित और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक धर्मेंद्र बसेड़ा ने ग्रामीणों को पर्व की बधाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.