बाजपुर में सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप,
काशीपुर, जून 29 -- बाजपुर, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से भेजा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि वर्षों से लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ के शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार लाला के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह भी पढ़ें- बाजपुर में सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.