काशीपुर, जनवरी 4 -- बाजपुर, संवाददाता। गांव मड़ैया हट्टू में शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि तस्करों ने बरहैनी वन रेंजर की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव में आए वन रक्षक पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। हमलावरों ने रेंजर की निजी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर बेरिया और बरहैनी चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे बरहैनी वन रेंजर कैलाश सिंह मेहरा को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मड़ैया हट्टू में गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे एक खेत में लकड़ी के लट्ठे पड़े हैं। सूचना पर रेंजर अपने साथ वन दरोगा पूरन चंद्र जोशी, ललित पालीवाल, वन रक्षक विवेक गोस्वामी, आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.