काशीपुर, जुलाई 19 -- बाजपुर, संवाददाता। राज्य सरकार की सिख समुदाय के लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जाने की कार्रवाई के विरोध में रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सिख समाज और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार की इस कार्रवाई को एक विशेष रणनीति और षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए आक्रोश जताया। साथ ही दस दिनों में जमा शस्त्र वापस न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई शस्त्र ऐसे हैं, जो पिछले 20 वर्षों से उनके पास हैं। सरकार जांच के नाम पर इन्हें जमा करा रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार शस्त्रों की जांच करना चाहती है तो जरूर करे, लेकिन शस्त्रों को अपने पास रखने दिया जाए। आज तक कभी भी लाइसेंसी शस्त्रों का दु...