काशीपुर, मार्च 22 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम खंबारी में रविवार को जनजाति समाज के श्रद्धेय राजा जगतदेव महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ प्रतिमा का विधिवत् अनावरण किया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में लोग जुटे और भव्य एवं विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। ग्राम खंबारी मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि ये केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं है, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि राजा जगतदेव महाराज का जीवन त्याग, पराक्रम और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी हमें एक सशक्त और संगठित समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महाराज जगतदेव सदैव सम्मान और प्रेरणा के प्रतीक हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.