काशीपुर, मई 13 -- बाजपुर, संवाददाता। बेरिया रोड पर निर्माणाधीन पुल पर हुए हादसे को लेकर बुधवार को बाजपुर में जमकर हंगामा हुआ। लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव समेत कुछ समर्थकों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। बीती 30 अप्रैल की रात ग्राम लखनपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र खचेडू सिंह बेरिया रोड से बाइक पर जा रहे थे। आरोप है कि निर्माणाधीन पुल पर लानिवि और संबंधित ठेकेदार द्वारा कोई भी सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी लाइट नहीं लगाई गई थी। यह भी पढ़ें- सड़क के बीच धंसी पुलिया बनी हादसे का सबब अंधेरा होने से वीरेंद्र बाइक समेत पुल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र का वर्तमान में का...