काशीपुर, मार्च 23 -- बाजपुर, संवाददाता। नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाकर युवती के साथ होटल में दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। 18 मार्च को एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गोरू गांव निवासी दीप सिंग ने उसकी बहन को नौकरी का झांसा देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया था। आरोप है कि दीप उसकी बहन को हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर बार बार उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोतवाल नरेश चैहान ने बताया कि रविवा को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीप सिंग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.