काशीपुर, मार्च 19 -- बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने होटल बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव गोरु निवासी दीप सिंह उसकी बहन का पीछा कर उसको परेशान करने लगा था। तहरीर के अनुसार, आरोपी दीप सिंह ने युवती को नौकरी लगवाने का झांसा दिया और साक्षात्कार के बहाने नगर के हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और इस दौरान उसकी अश्लील व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.