काशीपुर, दिसम्बर 17 -- बाजपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर शाम उसकी बेटी घर के पास में पानी भरने के लिए गई थी कि गांव का ही एक युवक उसे जबरन अपने साथ खेत में ले गया। युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उसका गला दबा दिया। एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि पीड़ित युवती की मां ने मामले में तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.