काशीपुर, दिसम्बर 21 -- बाजपुर, संवाददाता। रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मुडिया कला निवासी 17 वर्ष के साहिल पुत्र शरीफुद्दीन बाइक से ग्राम बरहैनी अपनी मौसी के घर जा रहा था। नैनीताल रोड स्थित ग्राम नमूना के पास अज्ञात वाहन ने साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर आने के बाद अग्रिम कार...