काशीपुर, अप्रैल 21 -- सोनू नागी, बाजपुर। पॉलीप्लेक्स इकाई में कार्यरत टीसीआई मौर्य एसोसिएशन और पूजा रमेश एंड कंपनी के श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में मजदूरों ने काम बंद कर फैक्ट्री गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि उनकी जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने श्रमिक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, जहां बंद कमरे में हुई बैठक में श्रमिकों ने 29 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। हालांकि अधिकांश बिंदुओं पर सहमति नहीं बन सकी और वार्ता विफल रही। इसके बाद श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। श्रमिक नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रमुख मांगों में समय पर वेतन भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.