काशीपुर, नवम्बर 23 -- बाजपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर रविवार को भाजपाइयों ने ग्राम महेशपुरा, कनौरी, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी, ग्राम रामजीवनपुर, रतनपुरा, सीता कालोनी, गांव बाजपुर में यूनिटी मार्च निकाला गया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार की अगुवाई में यू यूनिटी मार्च प्रत्येक गांव में निकाला गया। करीब आठ किमी की पैदल यात्रा निकाली गई। यहां मौके दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू, नगर पंचायत सुल्तानपुरपट्टी अध्यक्ष राजीव सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह, विहिप नेता यशपाल राजहंस, जिला मंत्री संजीव, यशपाल सिंह, कुनाल सैनी, राकेश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.