काशीपुर, मार्च 14 -- बाजपुर संवाददाता। बेटियों को घातक सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। प्रभारी सीएचसी डॉ. पीडी गुप्ता के अनुसार 9 मार्च से बाजपुर के साथ ही सुल्तानपुर पट्टी और केलाखेड़ा के पीएचसी सेंटर में ये टीके लगने शुरू हो गए हैं। बताया कि 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को टीके लगाए जाएंगे। प्रभारी सीएमएस. डॉ. पी.डी. गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ये टीके लगाये जाएंगे। बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीके लगाने की व्यवस्था होगी। बताया कि जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन 15 वर्ष से कम की है उन्हें ये टीके लगेंगे। डॉ. गुप्ता ने अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.