काशीपुर, फरवरी 27 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम टांडा अमीचंद में पिछले कुछ समय से गुलदार की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार को गुलदार वन विभाग के लगाए गए पिंजरा में कैद हो गई। वन रेंजर नवल कपिल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए बीते 26 फरवरी को गांव टांडा अमीचंद में पिंजरा लगाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने देखा कि पिंजरे में एक गुलदार बंद है। सूचना मिलते ही उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे पिंजरे सहित बन्नाखेड़ा परिसर लाया गया। निरीक्षण के दौरान मादा गुलदार जिसकी उम्र करीब 3 वर्ष है पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, रेस्क्यू की गई मादा गुलदार को टीम ने उत्तरी जसपुर फाटो रें...