काशीपुर, अप्रैल 8 -- सोनू नागी, बाजपुर। बुधवार को सड़क पर वाहन टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। गांधीनगर निवासी नरेश पुत्र महीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनके मोहल्ले में एक थार गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पशु को टक्कर मार दी। जब उनके भाई अरविन्द ने गाड़ी रोकी, तो आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विपक्षी अंकुर अग्रवाल ने अपने साथियों को बुलाकर अरविन्द के सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। नरेश का ये भी आरोप है कि बीच-बचाव करने आई उनकी माता और भतीजी के साथ भी अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से मोहल्ला आलापुर निवासी अंकुर अग्रवाल ने ...