काशीपुर, अक्टूबर 2 -- बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद प्राचार्य और प्राध्यापकों ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सामूहिक रूप से रामधुन का गायन कर राष्ट्रपिता को नमन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- बांका: गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक,...