काशीपुर, जुलाई 22 -- बाजपुर, संवाददाता। संभागीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा ने धान खरीद वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ विपणन अधिकारियों, यूसीएफ, एनसीसीएफ, पीसीयू, यूसीसीएफ के प्रभारियों तथा कच्चा आढ़तियों को निर्देशित किया कि जुलाई 2026 के अंत तक पिछले वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों के मुकाबले कम से कम 50 प्रतिशत काश्तकारों का ऑनलाइन पंजीकरण हर हाल में पूरा कराया जाए। लता मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि पंजीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सरकारी धान तौल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों म...