बाजपुर में तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,
काशीपुर, मई 21 -- बाजपुर, संवाददाता। बरहैनी क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अमर सिंह पुत्र भगवान दास निवासी हुसलसनगंज, बरहैनी अपने ई-रिक्शा में हेमा जोशी पत्नी भीम दत्त तथा कमला पत्नी रामदत्त निवासी हुसलसनगंज को बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार और ई-रिक्शा पुलिया के नीचे गिरकर पलट गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.