काशीपुर, मार्च 15 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर मेन रोड पर रविवार सुबह डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि साथी दूसरी महिला घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर और ई-रिक्शा चालक दोनों फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मुंडिया कला निवासी 65 वर्षीया हमसीरन पत्नी महमूद अपनी साथ गांव की ही शमीम पत्नी इसरार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गई थी। वहीं वापस लौटते दौरान दोनों ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। केनरा बैंक के सामने ओवरटेक करते समय एक डंपर ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में हमसीरन की मौके पर मौत हो गई। जबकि शमीन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.