काशीपुर, जनवरी 23 -- बाजपुर। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में कम्युनिटी एक्शन फॉर हेल्थ के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बृजबाला शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, महिला बाल सशक्तिकरण परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी केलाखेड़ा और प्रधान संघ के अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...