काशीपुर, फरवरी 27 -- बाजपुर, संवाददाता। केलाबंदवारी क्षेत्र की एक जनजाति समाज (एसटी) महिला ने बैलपड़ाव रेंज की महिला वन कर्मियों पर जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से जनजाति समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्राम केलाबंदवारी निवासी गुड्डी देवी पत्नी वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी देवरानी कविता के साथ बैंतखेड़ी रेंज के जंगल में सूखी लकड़ियां बीनने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गश्त कर रही महिला वन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि महिला वनकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही पहले से कटी हुई शीशम की लकड़ी के प...