काशीपुर, जनवरी 2 -- बाजपुर, संवाददाता। चोरों ने एक बंद घर को खंगाल कर हजारों की नगदी चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। सुबह आस पास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस ओर गृह स्वामी को दी। जानकारी के अनुसार, मुडिया पिस्तौर देहात में केवल सिंह का मकान है। इस मकान में सर्वजीत सिंह पुत्र नानक सिंह अपनी पत्नी मनजिंदर कौर के साथ किराये पर रहते हैं। सर्वजीत पिछले 12 दिनों से अपनी पत्नी के साथ पंजाब में थे। अभी एक जनवरी को ही वो सिंगापुर गये हैं। सर्वजीत के मकान में बीते गुरुवार को चोर घुस गए और चोरों ने घर में सामान को छत विछत कर दिया और नगदी चुरा ली। सुबह जब आस पास के लोगों ने मेन गेट का ताला टूटा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना सर्वजीत और पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से लगभग 40 हजार की नगदी चोरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.