काशीपुर, फरवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव धनसारा में बुधवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बेखौफ चोरों ने एक के बाद एक चार बंद घरों को अपना निशाना बनाया और हजारों की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। गांव में चोरों ने उन घरों को निशाना बनाया जहां परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीड़ित इस्लामुद्दीन के परिवार ससुराल गया था। चोरों ने यहां से आधा तोला सोने का हार, लॉकेट, चांदी की पायल, छल्ले, हाथफूल, नोज पिन और समूह के रखे 20 हजार रुपये नकद चोरी की। फिरोज अपने परिवार के साथ नरपतनगर रिश्तेदारी में गए थे। इनके घर से आधा किलो चांदी, आधा तोला सोना और 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया गया। फिरासुद्दीन के घर पर कोई मौजूद नहीं था। चोर यहां से 4 तोले सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण और 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.