काशीपुर, फरवरी 26 -- बाजपुर, संवाददाता। नंदपुर नरका टोपा में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने आतंक मचाया। एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। नंदपुर नरका टोपा निवासी नूर बी पत्नी नजाकत अहमद के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर समेत 12 हजार की नकदी चोरी की। नूर बी अपने मायके गई हुई थी और उसका पति काम के सिलसिले में आगरा गया था। दूसरी चोरी इसी गांव के मोहित पुत्र शौकत अली के घर हुई। मोहित पास ही की सरिया मिल में ड्यूटी पर गया था। चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 5 हजार रुपये नकद पार कर दिए। तीसरी वारदात मीनू पत्नी विजनेश के घर हुई। मीनू रात में खाना खाकर अपनी मां के घर सोने च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.