काशीपुर, फरवरी 25 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लेवड़ा नदी पर प्रस्तावित दोनों स्पान पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। विधायक पांडे ने स्पष्ट कहा कि बरसात से पहले बेरिया रोड स्थित लेवड़ा नदी पुल और चकरपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन दोनों पुलों का कार्य हर हाल में समय से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर तथा राजीव कॉलोनी, ग्राम चकरपुर को बाढ़ से बचाने के उद्देश्य से दोनों पुलों का चौड़ीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.