काशीपुर, अप्रैल 14 -- बाजपुर, संवाददाता। खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को भव्य एवं महान गुरमत समागम हुआ। गुरुद्वारे में हजारों की संगत ने मत्था टेका। समागम सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ। इस दौरान दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई नवनीत सिंह और भाई तनवीर सिंह ने अपनी मधुर वाणी और गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं, पंजाब के प्रसिद्ध ढाडी जत्था भाई गजन सिंह गड़गज्ज अपने वीर रस और ढाडी प्रसंगों के माध्यम से सिख इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से संगत को रूबरू कराया। हुजूरी हेड ग्रंथी भाई इकबाल सिंह ने अरदास और विशेष कथा विचार साझा किए। धर्म प्रचार कमेटी सिख मिशन, काशीपुर के सहयोग से समागम के दौरान सुबह 11 बजे अमृत संचार भी कराया गया। अनेकों लोगों ने अमृत पान किया। प्रबंधन कमेटी ने बताया कि ककारों की सेवा धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.